文章ID:4755

武媚娘传奇

Uttarakhand News: सीएम धामी बोले, 'आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सपना हो रहा साकार, लिलियम की खुशबू से गढ़ी जा रही नई पहचान'_我的网站

日历

A |     राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ का संकल्प अब धरातल पर उतरने लगा है। जिला पौड़ी गढ़वाल के कोट ब्लाक की महिलाओं ने लिलियम फूलों की खेती से आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तीकरण की नई कहानी गढ़ी है। खेतों में खिले इन फूलों की खुशबू अब मातृशक्ति के जीवन में भी समृद्धि और आत्मविश्वास की नई महक घोल रही है।,उद्यान विभाग, ग्रामोत्थान परियोजना और राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एनएचएलएम) के संयुक्त प्रयासों से कोट ब्लाक में कुल 22 पालीहाउस बनाए गए हैं। इनमें पहले चरण में आठ पाली हाउसों में महिला समूहों द्वारा हालैंड से आयातित ओरिएंटल और डासिंग स्टार किस्म के बल्ब लगाए गए हैं।,सरकार ने महिलाओं को जिला योजना से 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया है। इसके साथ ही उत्पादन से विपणन तक हर स्तर पर सहयोग और बाजार उपलब्ध कराने की गारंटी भी दी जा रही है। लिलियम फूलों की बाजार दर ए-ग्रेड के लिए 80 रुपये, बी-ग्रेड के लिए 70 रुपये और सी-ग्रेड के लिए 60 रुपये तय की गई है।,इससे यहां की महिलाएं प्रति वर्ष लगभग 10 लाख रुपये तक की आय का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही हैं। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही स्वरोजगार का बड़ा माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति ही राज्य की असली ताकत है।,उन्होंने कहा कोट ब्लाक की महिलाओं ने सिद्ध कर दिया है कि संकल्प और परिश्रम से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। यह केवल फूलों की खेती नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, नवाचार और महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल है। हमारी सरकार हर बेटी और हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि सरकार के महिला सशक्तिकरण, नवाचार आधारित खेती और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के विज़न को भी नई दिशा दे रही है।,

‘हमारा संकल्प है कि उत्तराखंड की हर बेटी और हर महिला अपने सपनों को पंख दे सके। आज पौड़ी की धरती से जो खुशबू उठ रही है, वही कल पूरे प्रदेश की पहचान बनेगी।’ - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
。    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि जापान और चीन की उनकी यात्रा राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएगी। इससे क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति, सुरक्षा तथा सतत विकास को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।,प्रधानमंत्री मोदी ने यह बयान जापान रवाना होने से पहले दिया। अपनी यात्रा के पहले चरण में मोदी 29 और 30 अगस्त को जापान जाएंगे। वहां से वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर चीन जाएंगे।,यह प्रधानमंत्री मोदी की आठवीं जापान यात्रा होगी। शुक्रवार को वह 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह किसी सम्मेलन में उनके जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा के साथ पहली शिखर बैठक होगी।,इससे पहले इसी साल जून में दोनों नेताओं की कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली बार मई 2023 में जापान का दौरा किया था। जापान यात्रा को लेकर मोदी ने कहा कि हम अपनी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के अगले चरण को आकार देने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसने पिछले 11 वर्षों में लगातार प्रगति की है।,पीएम ने कहा कि वह तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति शी चिन¨फग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए उत्सुक हैं। भारत साझा चुनौतियों का समाधान करने और क्षेत्रीय सहयोग को प्रगाढ़ करने के लिए एससीओ सदस्यों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।,(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ) यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के दौरे से पहले जापान ने अमेरिका को दिखाया ठेंगा, US नहीं जाएंगे ट्रेड नेगोशिएटर。

Current article:http://yvsm.ganweilingmukuai.shop/news/20260826_79982.html

Published on:19:41:07


用户评论
用户名:
E-mail:
评价等级:               
评价内容: